{"_id":"627e9b6954b8a344245fe569","slug":"purchase-and-sale-of-land-can-stop-in-six-villages-of-maitha-land-will-be-acquired-for-outer-ring-road-akbarpur-news-knp69661161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथा के छह गांवों में रुक सकता जमीनों का क्रय विक्रय, आउटर रिंग रोड के लिए होगा भूमि का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथा के छह गांवों में रुक सकता जमीनों का क्रय विक्रय, आउटर रिंग रोड के लिए होगा भूमि का अधिग्रहण
विज्ञापन
कानपुर देहात। आउटर रिंग रोड के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण में मैथा तहसील के छह गांवों की जमीनें आ रही हैं। एनएचएआई ने इन गांवों की जमीनों का क्रय विक्रय रोकने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
वहीं, अधिग्रहण प्रभावित गांवों की सभी जमीनों क्रय विक्रय रोकने पर प्रशासन सहमत नहीं है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एनएचएआई को पत्र लिखकर नियम आदि का ब्योरा मांगा है। एआईजी स्टांप को भी मामले से अवगत कराया गया है।
मंधना के रामनगर के पास जीटी रोड से शुरू होकर सचेंडी के पास इटावा-कानपुर हाईवे पर यह आउटर रिंग रोड जुड़ेगा। मंधना से सचेंडी के बीच आउटर रिंग रोड में मैथा तहसील के बारा खेड़ा, अन्नै, निहूटा, बसौसी, बघवट और फत्तेपुर गांव की भूमि आ रही है।
विज्ञापन
भू अधिग्रहण प्रभावित गांवों में जमीनों के क्रय विक्रय को रोकने के लिए एनएचएआई प्रबंधक तकनीकी अजय सिंह ने छह मई को डीएम को पत्र भेजा है। इसमें रिंग रोड अधिग्रहण प्रभावित सभी छह गांवों में जमीनों का क्रय विक्रय रोकने की मांग की है।
इधर एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी सिंह ने बताया कि एआईजी स्टांप को पत्र भेजा गया है कि किस नियम से जमीनों का क्रय विक्रय रोक दिया जाए। वहीं, एनएचएआई से अधिग्रहण प्रभावित गांवों में आउटर रिंग रोड के दायरे वाली जमीनों के गाटा नंबरों का ब्योरा और क्रय विक्रय किस नियम से रोका जाए इसके बारे में जानकारी मांगी गई है।
उन्होंने कहा कि रिंग रोड अधिग्रहण प्रभावित सभी गांवों की संपूर्ण जमीनों का क्रय विक्रय रोकना उपयुक्त नहीं है। एआईजी स्टांप और एनएचएआई से प्राप्त ब्योरे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।