पंजाब की निवेश कंपनी करोड़ों रुपये लेकर फरार, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की एक निवेश कंपनी कानपुर से करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई। कंपनी के निवेशक पिछले एक साल से भटक रहे हैं। अब कोर्ट के आदेश पर हरबंश मोहाल पुलिस ने कंपनी के सीएमडी सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने में एफआईआर दर्ज की है।
जूही सफेद कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। बताया कि 2008 में वह किम फ्यूचर विजन कंपनी से जुड़े थे। कंपनी ने छह साल में निवेश की गई रकम को दोगुना करने का दावा किया था। कंपनी का हेड ऑफिस भाई गुरदासजी नगर, न्यू जीटी रोड अमृतसर, पंजाब में है।
उन्होंने दस साल के भीतर करीब तीस लाख रुपये निवेश किए। साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों के भी लाखों रुपये निवेश कराए। 2016 में कंपनी ने एक्सप्रेस रोड स्थित अपना दफ्तर बंद कर दिया था। तब से पूरा काम लखनऊ स्थित दफ्तर में होता था। पिछले साल कंपनी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों के सभी दफ्तरों पर ताला जड़कर भाग गई।
राजकुमार ने कंपनी के सीएमडी आरएस सिद्धू, निदेशक खजान सिंह, डायरेक्टर एडमिनिस्टर केएस बल, दर्शन मलिक व संजीव सिकदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।