{"_id":"5877b91c4f1c1b1729bab289","slug":"puniya-said-about-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस पार्टी में कलह उससे गठबंधन का क्या फायदाः पुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस पार्टी में कलह उससे गठबंधन का क्या फायदाः पुनिया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर पहुंचे पीएल पुनिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया ने यहां कहा कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। वैसे जिस पार्टी में कलह हो उससे गठबंधन का क्या फायदा। हालांकि गठबंधन का निर्णय हाईकमान स्तर से होना है।
फतेहपुर के शगुन मैरिज हाल और नेत्र चिकित्सालय में चल रहे दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया गुरुवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने मरीजों का हालचाल लिया। इस दौरान नगरीय विकास समिति अध्यक्ष विनय तिवारी और सचिव हाजी रजा ने बुके देकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस और सपा केगठबंधन का फैसला हाईकमान के स्तर का मामला है। कांग्रेस का सपा से गठबंधन होगा या फिर किसी अन्य दल से यह निर्णय आला कमान को लेना है। पार्टी का जो निर्णय होगा वह मंजूर होगा। उन्होंने नोटबंदी पर कहा कि प्रधानमंत्री के इस फैसले से आम उपभोक्ता परेशान हुआ है।