फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   public caught two agency employee refilling gas cylinder in kanpur

पब्लिक ने गैस रिफिलिंग कर रहे दो एजेंसी कर्मियों को पकड़ा, 14 सिलेंडर बरामद

Wed, 24 Jul 2019 04:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
public caught two agency employee refilling gas cylinder in kanpur
गैस रिफिलिंग कर रहे दो एजेंसी कर्मियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र आवास विकास में बुधवार को गैस रिफिलिंग कर रहे एजेंसी के दो डिलीवरी कर्मचारियों को पब्लिक ने पकड़ा लिया। दोनों के पास से 14 सिलेंडर बरामद हुए हैं। पकड़े गए कर्मियों ने पूछताछ में अपना नाम आशीष और अशोक बताया है।
विज्ञापन


दोनों स्वास्तिक पनकी गैस के कर्मचारी हैं। शातिरों ने बताया कि घरों में डिलीवरी देने से पहले सूनसान स्थान पर गाड़ी लगाकर खाली सिलेंडर में 6 इंच के पतले से पाइप की मदद से एक से डेढ़ किलो प्रति सिलेंडर से गैस चोरी करते थे।
विज्ञापन


दो दिन में एक सिलेंडर तैयार हो जाता था। जिसे ब्लैक में बेच कर जेब भरते थे। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एजेंसी के मैनेजर को मोके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed