फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PTO deliberate attempt arrested

Kanpur News: पीटीओ को जान से मारने का प्रयास करने वाले गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
PTO deliberate attempt arrested
बकेवर। चेकिंग करने निकले पीटीओ (यात्रीकर अधिकारी) की कार को सोमवार सुबह खनन के ओवरलोड वाहन निकलवाने वाले मालिकों ने घेरकर जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में पीटीओ ने थाना बकेवर में सोमवार शाम दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीटीओ विवेक सिंह ने बकेवर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे वह अपनी टीम के साथ गाड़ी से चेकिंग के लिए आवास विकास काॅलोनी स्थित अपने आवास से निकले थे। इस बीच बिहार नंबर की एक कार व इटावा नंबर की एक कार उनके पीछे लग गई। वह कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो वहां भी दोनों कारें पहुंच गईं। बताया कि एक कार ने पीटीओ की कार में टक्कर मारने का प्रयास किया। पीटीओ ने बताया कि कार की टक्कर से तो उनके चालक ने बचा लिया। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक से टकराने से उनकी कार बच गई। इस पर उन्होंने बकेवर पुलिस को फोन पर सूचना देने के साथ ही अपनी करंट लोकेशन भेजी। पीटीओ ने बताया कि बिहार नंबर की कार में बैठे दो लोगों को उन्होंने पहचान लिया था। क्योंकि उक्त लोगों के ओवरलोड वाहनों को कुछ दिन पहले ही पकड़ा था। आरोपी उन पर वाहन छोड़ने के दबाव बना रहे थे। पुलिस ने हरवीर यादव निवासी ग्राम नगला अनूप थाना करहल मैनपुरी, विपिन यादव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रात में ही पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को कार के साथ पूर्वी तिराहे से पकड़ लिया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया कि आरोपियों ने कबूला है कि वह अधिकारियों की लोकेशन लेकर वह ओवरलोड वाहनों को निकलवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed