फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PSIT will work on disposal of agricultural waste and air pollution

Kanpur News: कृषि अपशिष्ट और वायु प्रदूषण निस्तारण पर काम करेगा पीएसआईटी

Fri, 11 Jul 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
PSIT will work on disposal of agricultural waste and air pollution
कानपुर। पीएसआईटी के छात्र अब कृषि अपशिष्ट और वायु प्रदूषण की समस्या के निस्तारण पर काम करेंगे। नवाचार और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट पर शोध व विकास कार्य करने के लिए एमएसएमई ने संस्थान का चयन किया है।
विज्ञापन


एमएसएमई आइडिया हैकाथॉन 4.0 यंग इनोवेटर्स की इनोवेटिव स्कीम के तहत इसे स्वीकृति दी गई है। तकनीक विकसित करने के लिए संस्थान को 20 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


हर साल फसल कटाई के बाद खेतों में बची पराली को जलाने से प्रदूषण होता है। इस समस्या का समाधान निकालते हुए पीएसआईटी अब ऐसे कृषि अवशेषों से पर्यावरण के अनुकूल पेपर पल्प और पैकेजिंग सामग्री बनाने की तकनीक पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विचार को छात्र रवींद्र शर्मा की ओर से एमएसएमई आइडिया हैकाथॉन 4.0 में प्रस्तुत किया गया था। इस तकनीक की मदद से गेहूं और धान जैसे फसल अवशेषों को बिना प्रदूषण फैलाए पल्प में बदला जाएगा। इसके बाद इससे मल्टीलेयर, एंटी बैक्टीरियल और फूड-ग्रेड पैकेजिंग तैयार की जाएगी, जिसमें नैनो टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा।

यह तकनीक पारंपरिक लकड़ी आधारित कागज उद्योग का एक हरित विकल्प साबित होगी और प्लास्टिक पैकेजिंग की जगह एक सुरक्षित और टिकाऊ समाधान पेश करेगी। पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि इस तकनीक से न सिर्फ पर्यावरण को लाभ पहुंचेगा, बल्कि किसानों को भी अपने कृषि कचरे से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।

संस्थान का चयन इस बात का प्रमाण है कि यहां पर्यावरण और अन्य सामाजिक समस्याओं के तकनीकी समाधान पर लगातार काम किया जा रहा है। ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि कृषि कचरे से पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग तैयार करना आने वाले समय की आवश्यकता है।


यह उपलब्धि न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार क्षमता को दर्शाती है, बल्कि संस्थान को राष्ट्रीयस्तर पर टिकाऊ तकनीक और सामाजिक समाधान के क्षेत्र में एक सशक्त भागीदार के रूप में भी स्थापित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed