फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   protest of students in CSJMU for seat increase

मैडम, आप सेल्फ फाइनेंस वालों के साथ मिल गई हैं, सीएसजेएमयू में बवाल, छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 11 Aug 2018 12:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
protest of students in CSJMU for seat increase
सीट बढ़ोतरी के लिए सीएसजेएमयू में बवाल - फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर में डीएवी कॉलेज की सीट बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। 11 घंटे तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य गेट और कुलपति कार्यालय पर धरना देकर बैठे रहे। कई बार पुलिस अफसरों से नोकझोंक और तीखी बहस हुई। एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने के लिए खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके हाथ से गैलेन छीन लिया। देर शाम एडीएम सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और कुलपति के साथ बैठक की। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन



शुक्रवार को डीएवी में सीट न बढ़ने से गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर गाली देने का आरोप लगाकर रोड जाम करने की कोशिश की। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझाकर जीटी रोड से हटाया। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखते हुए मजबूरन कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता शाम करीब तीन बजे वार्ता करने के लिए अपने कार्यालय के बाहर निकलीं। कुलपति ने 2011 का शासनादेश दिखाते हुए सीट बढ़ाने से कार्यकर्ताओं को मना कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय पर ही धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


करीब छह घंटे तक कुलपति को उनके कार्यालय से निकलने नहीं दिया। देर शाम करीब सात बजे एडीएम सिटी ने एसपी के साथ मिलकर कुलपति, डीएवी प्राचार्य और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मध्यस्थता के लिए बैठक की। डेढ़ घंटे बाद तय हुआ कि शनिवार को विश्वविद्यालय की एक कमेटी डीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आए आवेदनपत्रों की जांच करेगी और सभी आवेदक छात्रों से बात करेगी। पहले छात्रों को दूसरे एडेड कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए समझाया जाएगा लेकिन अगर वे नहीं मानेंगे तो डीएवी की सीट बढ़ाने के लिए कुलपति शासन को पत्र लिखेंगी। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं में प्रशांत झा, अनुराग द्विवेदी, रजत कटियार, हेमंत यादव, शिवांग मिश्रा, सुमित प्रताप, सौरभ तिवारी, यशकीर्ति भदौरिया, वेदप्रताप शुक्ला, विराज चौहान, मुरारी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मैडम, आप सेल्फ फाइनेंस वालों के साथ मिल गई हैं

protest of students in CSJMU for seat increase
सीट बढ़ोतरी के लिए सीएसजेएमयू में बवाल - फोटो : अमर उजाला
सात बार मिल चुके हैं, अब उन्हें बाहर आना होगा
घंटों चले बवाल के बाद एसीएम-6 ने कुलपति से वार्ता के लिए कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भेजने को कहा तो कार्यकर्ताओं ने साफ मना कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग कुलपति के कार्यालय में सात बार जा चुके हैं। अब उन्हें अपने कार्यालय से बाहर आकर हम लोगों से मिलना होगा। हम लोगों को उन्होंने खूब जलील किया है।

मैडम, आप सेल्फ फाइनेंस वालों के साथ मिल गई हैं
कार्यालय से बाहर आईं कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता से कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोक हुई। कुलपति ने शासन का निर्देश बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले से ही डीएवी की काफी सीटें बढ़ा दी हैं लेकिन अब नहीं बढ़ा सकतीं। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मैडम, आप सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को फायदा पहुंचाना चाहती हैं। उनसे मिल गई हैं। यह आपका बड़ा भ्रष्टाचार है। कार्यकर्ताओं ने संघ के एक बड़े नेता का नाम लेते हुए कहा कि आप उनसे बात कर लीजिए... वे भी आपके भ्रष्टाचार को समर्थन नहीं देंगे। इस तरह से छात्रों का अहित करके आप ज्यादा दिन तक कुर्सी पर नहीं रह सकती हैं।

वर्जन...
कुलपति, डीएवी प्राचार्य, एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ काफी देर तक बैठक चली। तय हुआ कि जितने भी आवेदन डीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आए हैं, उनकी जांच की जाएगी। सभी आवेदकों से विश्वविद्यालय की टीम बात करेगी और उन्हें अन्य एडेड कॉलेजों में एडमिशन कराने के लिए समझाएगी। अगर वह मान जाते हैं तो उन्हें उसी फीस पर दूसरे कॉलेज में एडमिशन दिलाया जाएगा लेकिन अगर नहीं मानते हैं तो कुलपति डीएवी की सीट बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजेंगी।
सतीश पाल
एडीएम सिटी, कानपुर 


हमने साफ कर दिया है कि छात्र का अहित नहीं होना चाहिए। जितने भी आवेदन हमारे पास हैं, उन सभी को उनकी इच्छानुसार कॉलेज में एडमिशन मिलना चाहिए। शनिवार को विश्वविद्यालय की टीम आएगी। उनके सामने सभी आवेदनपत्र रख दिए जाएंगे। अगर छात्र हमारे यहां एडमिशन के लिए कहेंगे तो बतौर प्राचार्य मैं उनका साथ दूंगा। उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अगर इसके लिए कोर्ट भी जाना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
डॉ. अमित श्रीवास्तव
प्राचार्य, डीएवी कॉलेज
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed