फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Protest against lathicharge on lawyers in Hapur, lawyers boycott judicial work from today

Kanpur: हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का विरोध, अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार आज से, क्रमवार आंदोलन

Mon, 04 Sep 2023 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

Kanpur News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को कचहरी परिसर में मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला फूंका जाएगा। यूपी बार काउंसिल सदस्यों की बुधवार दोपहर को होने वाली वर्चुअल बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
Protest against lathicharge on lawyers in Hapur, lawyers boycott judicial work from today
एसीएम प्रथम को सौंपा गया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यूपी बार कौंसिल के आह्वान पर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं ने आज से न्यायिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके तहत क्रमवार आंदोलन चलाया जाएगा। सोमवार को अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं के एक गुट ने घूम-घूम कर अदालती कामकाज ठप करा दिया। इसके बाद बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एसीएम प्रथम को सौंपा गया। न्यायालय भवन के बाहर धरना भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में हापुड़ के डीएम और एसपी का स्थानांतरण, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठी रिपोर्ट वापस लेने, घायलों को मुआवजा देने  और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक के बाद तय की जाएगी आगे की रणनीति
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित महामंत्री आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को कचहरी परिसर में मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला फूंका जाएगा। यूपी बार काउंसिल सदस्यों की बुधवार दोपहर को होने वाली वर्चुअल बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed