{"_id":"eecbdfda41f17c37b25adb71ba31d3ae","slug":"protection-of-students-faith-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ‘मिशन भरोसा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ‘मिशन भरोसा’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 04 Feb 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर शुरू की गई ‘मिशन भरोसा’ योजना को लागू कराने के लिए जिलाधिकारी रोशन जैकब ने सभी स्कूली वाहन चालकों का डाटा एकत्र करने का निर्देश सभी विद्यालय प्रबंधन को दिया है।
मंगलवार को जिला मुख्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम की तरफ से कहा गया कि वाहन चालक का नाम, स्थायी और वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण, गारंटी, पहचान पत्र और फोटो एकत्र कर आरटीओ कार्यालय में भेजना है।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराकर उन्हें स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। डीएम का कहना है कि इससे बच्चों की सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन
बैठक में स्कूल संचालकों को स्कूल बसों और वहां पर अनुबंधित बसों का पूरा डाटा कैसे भरा जाए, इसकी जानकारी दी गई।
संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सोनकिया ने बताया कि डाटा भरने का प्रारूप kanpurnagar.nic.in डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित भरे हुए प्रारूप की हार्ड कापी नौ फरवरी तक आरटीओ कार्यालय को भेजना है।
प्रारूप को इस आईडी rtokn-up@nic.in पर भी भेजना है। मालूम हो आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर डीएम ने उक्त फैसला लिया है।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा परिवहन विभाग के कई अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और स्कूल संचालक मौजूद रहे।