{"_id":"5c9d0ea2bdec22140f076365","slug":"prostitution-busted-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मोबाइल के जरिए महिला ने फैला रखा था नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मोबाइल के जरिए महिला ने फैला रखा था नेटवर्क
Thu, 28 Mar 2019 11:42 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में फतेहपुर जिले के आवास विकास में स्वॉट टीम ने एक घर में गुरुवार शाम छापेमारी की। देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं और तीन युवकों को रंगेहाथ पकड़ा गया। टीम ने आरोपियों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। तब तक कोतवाली पुलिस को इसकी भनक नहीं थी। सीओ थरियांव की ओर से देह व्यापार की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में एक घर में देह व्यापार संचालित होने की भनक स्वॉट टीम को लगी। सीओ सिटी/थरियांव राम प्रकाश के निर्देशन पर स्वॉट टीम प्रभारी अमित पांडेय, निरीक्षक नंदलाल सिंह ने महिला कांस्टेबल व टीम के साथ छापेमारी की।

मौके से तीन युवक व चार महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
मौके से तीन युवक व चार महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। सीओ की ओर से कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। युवक हथगाम थाने के छिवलहा कस्बा का निवासी है। मकान मालिक (पुराने ट्रांसपोर्टर) की पत्नी सेक्स स्कैंडल की संचालिका है।
नेटवर्क को कलक्टरगंज की एक महिला मोबाइल के जरिए ऑपरेट करती है। बकेवर से दो लड़कियां गुरुवार को आई थी। युवकों में शहर के हुसैनगंज बाईपास चौराहे का टायर दुकानदार और छिवलहा गांव के उसके साथी हैं। एक युवक कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से कमाकर लौटा है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।