{"_id":"67f2235b7ac1bae5d700f28a","slug":"proposal-to-provide-space-in-flatted-factory-on-rental-basis-said-to-fix-rent-in-a-week-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किराये के आधार पर फ्लैटेड फैक्टरी में जगह देने का प्रस्ताव, एक सप्ताह में किराया तय करने की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किराये के आधार पर फ्लैटेड फैक्टरी में जगह देने का प्रस्ताव, एक सप्ताह में किराया तय करने की बात कही
Sun, 06 Apr 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:17 PM IST
सार
Kanpur News: मनोज बंका ने बताया कि अभी भी यहां पर 108 इकाई नहीं बिकी हैं। बैठक में बताया गया कि कपड़ा नीति के लाभों का प्रावधान उद्यमियों को दिया जाएगा। यूपीएसआईसी के एमडी के साथ किराया तय करने के लिए अगले सप्ताह बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
फ्लैटेड फैक्टरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में प्रशासनिक अफसरों और उद्यमियों की शनिवार को बैठक हुई। इसमें दादानगर की फ्लैटेड फैक्टरी में किराये के आधार पर फैक्टरी में जगह देने का प्रस्ताव दिया गया। इस पर होजरी उद्यमियों ने खुशी जताई। एक सप्ताह में किराया तय करने के लिए बैठक बुलाने की बात कही गई है। शहर के दादानगर में केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से शहर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
इसकी इमारत बनकर तैयार है। इसमें होजरी और रेडीमेड कारोबार से जुड़ी इकाई लगनी हैं। बैठक में शामिल होजरी उद्यमी बलराम नरूला और मनोज बंका ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी में सिलाई की इकाइयां लगनी हैं, लेकिन यहां पर जगह 22-26 लाख रुपये में दी जा रही है। जीएसटी भी लगाया जा रहा है। सिलाई कारोबारियों के लिए ये बहुत महंगा है। इस पर इसे किराये पर देने का प्रस्ताव अफसरों की ओर से रखा गया।
विज्ञापन
अभी भी 108 इकाई नहीं बिकीं
मनोज बंका ने बताया कि अभी भी यहां पर 108 इकाई नहीं बिकी हैं। बैठक में बताया गया कि कपड़ा नीति के लाभों का प्रावधान उद्यमियों को दिया जाएगा। यूपीएसआईसी के एमडी के साथ किराया तय करने के लिए अगले सप्ताह बैठक की जाएगी। बैठक में आलोक अग्रवाल, दिनेश बरासिया,लाडली प्रसाद, प्रमोद सुराना, शिवकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे
विज्ञापन