फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Property worth crores of four including MLC Kamlesh Pathak will be confiscated

यूपी: एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार माफिया की चार की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

Thu, 03 Sep 2020 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Sep 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Property worth crores of four including MLC Kamlesh Pathak will be confiscated
एमएलसी कमलेश पाठक (पुलिस वैन में चढ़ते हुए) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में गैंगस्टर के आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्तीकरण को लेकर पुलिस की ओर से अब तक सपा एमएलसी समेत चार माफिया की करोड़ों रुपये की संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया गया है। इन्हें जब्त करने की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


शासन की सख्ती के चलते गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, माफियाओं को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सक्रिय अभियान शुरू कर दिया है। इसको लेकर माफिया की संपत्ति को चिंह्ति कर जब्तीकरण की दिशा में कदम उठाए जाने हैं।
विज्ञापन


जिसमें पुलिस प्रशासन ने औरैया में सपा एमएलसी कमलेश पाठक, संतोष पाठक, रामू पाठक समेत अछल्दा क्षेत्र के गांव हरनरायणपुर निवासी विपिन की संपत्ति का पूरा ब्यौरा जुटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा एमएलसी कमलेश पाठक की 36 करोड़ 17 लाख, संतोष पाठक की 9 करोड़ 75 लाख, रामू पाठक की 7 करोड़ 51 लाख 72 हजार तथा अछल्दा क्षेत्र निवासी विपिन की 62 हजार पांच सौ रुपये की संपत्ति को जब्त करने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि ब्यौरा जिला प्रशासन के साथ ही शासन को भेज गया है। शासन के निर्देश के अनुसार कुर्क संबंधी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed