फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Property dealer murder case: Sunil told nephew on phone, Vipin will be responsible for my death

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: भतीजे से फोन पर बोला था सुनील, विपिन होगा मेरी मौत का जिम्मेदार

Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है। रात तीन बजे प्रॉपर्टी डीलर ने भतीजे को फोन कर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया था। 
 

विज्ञापन
Property dealer murder case: Sunil told nephew on phone, Vipin will be responsible for my death
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा विपिन निगम - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में एक अहम तथ्य सामने आया। वारदात से कुछ समय पहले ही सुनील ने अपने भतीजे शिवम को फोन कर कहा था कि अगर उसको कुछ भी होता है तो विपिन ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


उसके बाद कॉल कट गई थी। इससे एक बात साफ है कि सुनील को अंदाजा हो गया था कि विपिन हत्या की साजिश रच रहा है लेकिन वह कुछ कर न सका। वहीं शिवम को भी ऐसा अंदेशा नहीं था कि सुनील की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
दरअसल सुनील के साथ में उसका भतीजा शिवम व भांजा शुभम रहते हैं। शिवम ने बताया कि शनिवार रात को पार्टी की बात कहकर सुनील घर से गए थे। देर रात में जब उसने फोन लगाना शुरू किया तो मोबाइल ऑफ था। करीब तीन बजे सुनील के नंबर से शिवम को कॉल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब सुनील ने उससे कहा था कि उसको कुछ भी होता है या उसकी मौत होती है तो विपिन जिम्मेदार होगा। इसके कुछ देर बाद सुनील का दोबारा मोबाइल ऑफ हो गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शिवम को सुनील की हत्या की सूचना दी। सुनील के परिवार में उसकी पत्नी नेहा है। हालांकि वह काफी समय से अलग रह रही है। मां मनभावती देवी, बड़ा भाई संजय है। पिता का निधन हो चुका है।

दारू पार्टी के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया कि बारादेवी में स्थित विपिन सिंह के घर पर दारू पार्टी हुई थी। वहां पर ही सुनील व विपिन के बीच विवाद हुआ था। कुछ देर बाद मामला रफादफा हो गया था। तब सुनील को विपिन झांसा देकर भैरव घाट लेकर आया। पुलिस पता कर रही है कि दारू पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल थे। इन सभी की भूमिका जांची जा रही है। भैरव घाट तक आने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे स्पष्ट हो सके कि इन दोनों के साथ कोई और लोग थे या नहीं। 

दोनों बैठे थे, अचानक उठा और गोली मार दी 
घाट पर रहने वाले संतोष मिश्रा वारदात के वक्त वहीं पर मौजूद थे। वह घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। संतोष ने पुलिस को बताया कि घाट की सीढ़ियों पर दोनों युवक बैठे थे। बातचीत कर रहे थे। अचानक दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच एक ने दूसरे को गोली मार दी। संतोष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली दाहिनी कनपटी मारी गई थी। जो बीच सिर में जाकर धंस गई। सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। जिससे वह कोमा में चला गया। अधिक खून बहने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed