{"_id":"58b836294f1c1b7835830ade","slug":"promote-by-reservation-now-demotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण से प्रमोशन पाने वालों का डिमोशन, सबके होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण से प्रमोशन पाने वालों का डिमोशन, सबके होश उड़े
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण से प्रमोशन पाने वालों का डिमोशन करने का ऑर्डर पास होते ही सबके होश उड़ गए हैं। एडी बेसिक फतेह बहादुर सिंह ने प्रमोशन में आरक्षण पाने वाले शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से डिमोट किए जाने के निर्देश दिए हैं।
अपर निदेशक बेेसिक कानपुर मंडल फतेह बहादुर सिंह ने गुरुवार को कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण निरस्त कर दिया है। ऐसे में तत्काल ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर उनका डिमोशन कर दिया जाए। बीएसए सुश्री शाहीन ने बताया कि जिले में करीब साढ़े तीन सौ अधिक ऐसे शिक्षक हैं, जिनको प्रमोशन में आरक्षण मिला है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एडी बेसिक ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएं। वार्षिक परीक्षाओं को समय से करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। एडी बेसिक ने वित्त एवं लेखाधिकारी मधुकर शुक्ला से कहा कि इस तरह के जो भी प्रकरण लंबित हैं, उन्हे जल्द से निपटा दें।