{"_id":"689a54aee4d337b6130e5b83","slug":"program-on-the-horror-of-division-of-sindhi-society-on-14th-kanpur-news-c-362-1-lu11014-128905-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सिंधी समाज का विभाजन विभीषिका पर कार्यक्रम 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सिंधी समाज का विभाजन विभीषिका पर कार्यक्रम 14 को
विज्ञापन
कानपुर। भारत विभाजन का दिन 14 अगस्त 1947 सिंधी समाज सहित लाखों विस्थापितों के लिए दर्द और पलायन की त्रासदी लेकर आया था। इसमें हजारों लोगों ने जान गंवाई और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। इसके लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उसे देश के दो करोड़ सिंधियों से माफी मांगनी चाहिए।
यह बातें सिंधी समाज की ओर से फजलगंज स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कही गईं। सिंधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री ने 2022 से हर वर्ष विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का आह्वान कर विस्थापितों की पीड़ा को सम्मान दिया। इसी क्रम में 14 अगस्त को शहर में उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी, भाषा विभाग एवं हेमू कालानी मेमोरियल शिक्षण संस्थान की ओर से नाट्य मंचन व अन्य कार्यक्रमाें का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में देशभर से सिंधी प्रतिनिधि शामिल होंगे।