फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   professional criminals arrested in Kannauj

नोएडा में 3 महिलाओं से गैंगरेप और लूट करने वाले पेशेवर अपराधी कन्नौज में गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2016 11:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
professional criminals arrested in Kannauj
पुलिस का दावा, बावरिया गिरोह ने वारदात को दिया था अंजाम
नोएडा में 3 महिलाओं से गैंगरेप और डकैती करने वाले पेशेवर अपराधी कन्नौज में गिरफ्तार हो गए हैं। रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता के ईंट भट्ठे पर 1 नवंबर की रात तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व डकैती के आरोपियों को कन्नौज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेनो पुलिस ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस टीम ने कन्नौज जाकर आरोपियों से पूछताछ की और उन्होंने भट्ठे की वारदात कबूल की है। पकड़े गए बदमाश बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। 
विज्ञापन

1 नवंबर की रात रबूपुरा के नगला कंचन (करौली बांगर) स्थित भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी के ईंट भट्ठे पर छह बदमाशों ने तीन अल्पसंख्यक महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया था और लूटपाट कर फरार हो गए थे। ग्रेनो पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित कर खुलासे के लिए लगाईं गईं थीं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी कई बार प्रदर्शन कर खुलासे की मांग की थी। 
विज्ञापन

अब, पुलिस ने दावा किया है कि कन्नौज पुलिस ने बावरिया गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके छह साथी फरार हैं। गिरोह के बुलंदशहर व आसपास वारदात किए जाने की सूचना पर रबूपुरा पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने रबूपुरा भट्ठे की वारदात भी कबूल की है। अब, पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ व बरामदगी का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed