फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Procurement of paddy to be held from November 1 at 29 centers

Kanpur News: 29 केंद्रों पर एक नवंबर से होगी धान की खरीद

Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Procurement of paddy to be held from November 1 at 29 centers
इटावा। जिले में धान खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। जिले में 29 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, फसल बेचने के लिए अब तक लगभग एक हजार किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पिछले वर्ष करीब पांच हजार से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया था। जिले में करीब 67 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। अच्छी बारिश होने से फसल ठीक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले वर्ष 33 धान खरीद केंद्र बनाए गए थे जिन्हें इस बार घटाकर 29 कर दिया गया है। धान बेचने के लिए पंजीयन वेबसाइट चालू कर दी गई है। पंजीकृत किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर आसानी से धान बेच सकेंगे। विभागीय पोर्टल से किसान घर बैठे स्वयं, जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। किसानों को पहले अपना आधार और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। ओटीपी आने पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। पंजीयन कराने वाले किसानों को भूमि व बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन


69 रुपये प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडे ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 69 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सामान्य धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी तय किया गया है। जिले में एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed