फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Maharaja Agrasen

Kanpur News: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकली शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Maharaja Agrasen
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति की ओर से निकल गई शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। महाराजा श्री अग्रसेन की 5149वीं जयंती पर सोमवार को फूलबाग स्थित अग्रसेन चौक से शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति की ओर से किया गया। शोभायात्रा में सफेद अश्वों पर सवार अग्रध्वज पताका लिए समाज के युवक अग्र कीर्ति का गुणगान कर रहे थे। शोभायात्रा में समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा दर्शन के साथ महालक्ष्मी, पंचमुखी हनुमान, रामलला, अष्टभुजी दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा में विधायक अमिताभ बाजपेई, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, पार्षद विकास जायसवाल सहित नगर के राजनेता, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एक ईंट-एक रुपया की झंडियां लिए कार्यकर्ता सामाजिक समरसता का परिचय दे रहे थे। प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा आईएमए सभागार, परेड पहुंची जहां सभा हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी ओमप्रकाश डालमिया ने अग्र समाज की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता का संदेश दिया। वरिष्ठजनों को सामाजिक सेवाओं के लिए अग्रकुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महामंत्री मनीष दर्पण, रामसेवक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, ज्ञानेंद्र विश्नोई, आलोक अग्रवाल, कमल किशोर, वेद प्रकाश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed