फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big accident during wedding at pukhrayan

बारात लौटी ही थी कि हो गया ये बड़ा हादसा, महिलाओं की निकली चित्कारें

Sat, 29 Apr 2017 11:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
big accident during wedding at pukhrayan
पुखरायां में हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के नजदीक पुखरायां में बारात दर से लौटी ही थी कि एक बड़ा हादसा हो गया। घर में मौजूद महिलाओंं की चित्कारें गूंज उठी। भयावह आवाजें सुन सभी देखने को दौड़े। नजारा देख सबका कलेजा मुंह को आ गया।  
विज्ञापन


शनिवार को पुखरायां के राजीव नगर में एक घर में शादी थी। सबकुछ ठीकठाक हो गया था। बारात भी लौट चुकी थी। सारा काम निपटने के बाद महिलाएं अपने लिए खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर आग का गोला बन गया। 
विज्ञापन


सभी महिलाएं चिल्लाते हुए वहां से दौड़ी। इसके बाद घर में मौजूद इक्का-दुक्का आदमी भी वहां पहुंच गए। देखकर सभी घबरागए। दरअसल, सिलेंडर का रेगुलेटर निकल गया और नली ने आग पकड़ ली। आग की लपटों को देख सभी का जी घबरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है सुरेंद्र सिंह राजीव नगर के रहने वाले है । इनकी बारात गोरखपुर जब चली गई । तब महिलाएं अपने लिए घर की छत पर टीन सेट के नीचे खाना बना रही थी। तभी अचानक रेगुलेटर नली से निकल गई और सिलेंडर धधक-धधक कर जलने लगा। महिलाएं शोर मचा कर भागने लगी। लोगों ने पानी, बालू डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। संजोग यह रहा कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। अगर समय पर दमकल की गाड़ी नहीं आ पाती तो खुशी के मौके को मातम में तब्दील होने में जरा भी समय नहीं लगता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed