फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   problems that led to rail travel in fog

कोहरे में रेल यात्रा ऐसे बनी परेशानियों का सबब

Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
problems that led to rail travel in fog
13 दिन में 155 ट्रेनें देरी से चलने के कारण निरस्त की जा चुकी हैं
कोहरे में रेल यात्रा परेशानियों का सबब बन चुकी है। कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रहीं नौ ट्रेनों को सोमवार को फिर निरस्त किया गया है। इनमें दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस, लखनऊ से दिल्ली आने और जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, दिल्ली से मंडुआडीह जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मंडुआडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, देहरादून से कानपुर आने वाली संगम लिंक एक्सप्रेस और प्रयाग से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस हैं। इन ट्रेनों में टिकट बुक करा चुके 1700 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति रेलवे ने दे दी है। कोहरे के कारण पिछले 13 दिन में रेलवे कानपुर सेंट्रल से आने और जाने वाली 155 ट्रेनों को निरस्त कर चुका है।
विज्ञापन

113 ट्रेनें 12 घंटे से ज्यादा लेट
सोमवार को 113 ट्रेनें 12 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। इनमें शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, गरीबरथ जैसी प्रीमियम ट्रेनों के अलावा, सुपरफास्ट, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने सुपरफास्ट जैसी गाड़ियों को समय की पटरी पर लाने के लिए इस रूट की पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed