फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pro pakistan slogans raised in chitrakoot

धर्मनगरी चित्रकूट में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 125 के खिलाफ FIR

Wed, 31 May 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 May 2017 08:44 AM IST
सार

-पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगने की वजह से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
pro pakistan slogans raised in chitrakoot
चित्रकूट में बवाल के दौरान जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के लक्षमणपुरी मोहल्ला के सदर कोतवाली में 28 तरीख की शाम 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे। इस पर क्षेत्रिय माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है... 
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को यहां एक मुर्दे को दफनाए जाने को लेकर दो समुदायों में यह विवाद पनपा। पलभर में मामले ने ऐसी तूल पकड़ी कि उसमें स्थानिय नेता भी कूद पड़े। देखते ही देखते वहां हुजूम जुट गया। मामला ये था कि एक रविवार शाम को मुर्दा दफनाने के लिए लक्षमणपुर मोहल्ला के कब्रिस्तान पहुंचा था। कब्रिस्तान में एक पीपल के पेड़ के करीब ये मुर्दा दफनाने लगे। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। इनका कहना था कि मुर्दे के पीपल के नीच न दबाकर कहीं ओर दफना दिया जाए। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। भीड़ में किसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इस माहौल और बिगड़ता चला गया। इस विवाद की खबर पास मौजूद रमजान की इफ्तार पार्टी में आए समाजवादी नेताओं को मिली। वे फौरन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ते देख एक युवक ने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला जैसे तैसे संभालने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बाद में मौके पर एडीएम विजय नारायण पांडे और सीओ राजेश तिवारी भी पहुंच गए।  

शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लगभग 100 अज्ञात और 20 से 25 लोग नामजद किए हैं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, 298 उन्माद फैलाने, 504, 506 और 147,148,149 मारपीट करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 


इस पूरे प्रकरण में सबसे चौकाने वाली बात ये रही कि पुलिस ने पाकिस्तान के समर्थन में लगे नारों की बात को ही दबा दिया। जबकि यह इम मामले का सबसे अहम पहलू है। इस कारण पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed