फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PRO of DCP has filed a report against a user for posting incorrect information on WhatsApp

Kanpur: डीसीपी ट्रैफिक के पीआरओ ने गलत पोस्ट करने पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 13 Jan 2026 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
PRO of DCP has filed a report against a user for posting incorrect information on WhatsApp
डीसीपी ट्रैफिक के पीआरओ संतोष कुमार शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ट्रैफिक के पीआरओ संतोष कुमार शुक्ला ने व्हाट्सएप पर एक यूजर के खिलाफ गलत पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाकर चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीसीपी ट्रैफिक के पीआरओ व चकेरी थाने के पूर्व थानाप्रभारी संतोष कुमार शुक्ला का आरोप है कि कानपुर पुलिस मीडिया ग्रुप में व्हाट्सएप यूजर आशीष अवस्थी ने एक न्यूज़ ब्रेकिंग करके डाली। उसने लिखा कि डकैती के आरोपी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ट्रैफिक विभाग का काम संभाल रहे हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर पीड़ित संजय जायसवाल ने वीडियो जारी कर गुहार लगाई थी। डकैती के आरोपी थानेदार को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की विशेष छत्रछाया प्राप्त थी, तभी उनके रहते उसे चकेरी थाने का चार्ज मिला। शहर में नए पुलिस कमिश्नर के आने के बाद चकेरी थाने से हटा दिया गया। वर्तमान में शहर के ट्रैफिक व्यवस्था की कमान डकैती के आरोपी संतोष शुक्ला के पास है। पूर्व इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने छवि धूमिल करने का आरोप लगाकर आशीष अवस्थी के खिलाफ चकेरी थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed