{"_id":"67d5c0f76422d290640ebb55","slug":"private-worker-died-in-a-road-accident-three-injured-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123945-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे में प्राइवेट कर्मी मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे में प्राइवेट कर्मी मौत, तीन घायल
Sat, 15 Mar 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
रूरा। रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिंड़त में चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रूरा सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
डेरापुर थाना के भूपतियापुर गांव निवासी बाइक सवार अभिषेक उर्फ दिवांशु (25) झींझक निवासी बुआ के बेटे यशपाल (22) के साथ ननिहाल फतेहपुर जा रहे थे। गहोबा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए और अभिषेक की अस्पताल में मौत हो गई।
अभिषेक के पिता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और होली मनाने घर आया था। शादी अभी नहीं हुई थी, इकलौती संतान थी। मौत से मां मधुबाला रो-रोकर बेसुध हो गईं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक निजी अस्पताल चला गया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया परिजनों के तहरीर मिलने पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
......................
साढ़ू के घर से लौट रहे बाइक सवार किसान की मौत
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम गांव निवासी बाइक सवार रवि सिंह (28) गुरुवार को पतरा गांव स्थित जानकी इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल से टकरा गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रवि के पिता सुंदर सिंह ने बताया कि बेटा ज्यूनिया गांव में रहने वाले साढ़ू पप्पू सिंह से मिलने गए थे। वापस घर आते समय हादसे का शिकार हो गए। सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से नंबर निकालकर घटना की जानकारी दी। रवि खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, डेढ़ वर्षीय बेटी है। अनहोनी से मां शांती, पत्नी पूजा गुमशुम है। (संवाद)
..................
कार की टक्कर से बाइक सवार प्लंबर की मौत
फोटो-42 सुंदर सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
रनियां। रायपुर-गजनेर मार्ग पर शुक्रवार शाम को श्यामपुर स्थित बंजारी ताला के सामने कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कानपुर नगर के सचेंडी थाना के पंचमपुरवा निवासी बाइक सवार सुंदर सिंह (44) गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे बेटे आशीष सिंह, किशन सिंह, सूरज सिंह व अन्य परिजन बिलखते रहे। आशीष ने बताया कि पिता प्लंबर थे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया परिजनों की तहरीर पर टक्कर मारने वाले कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)