{"_id":"64f597492d355a98a2089a55","slug":"private-treatment-of-government-doctor-case-of-seeing-it-in-private-clinic-cmo-said-action-will-be-taken-af-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सरकारी डॉक्टर का प्राइवेट इलाज, निजी क्लीनिक में देखने का मामला, सीएमओ बोलीं- जांच कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सरकारी डॉक्टर का प्राइवेट इलाज, निजी क्लीनिक में देखने का मामला, सीएमओ बोलीं- जांच कर होगी कार्रवाई
Mon, 04 Sep 2023 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:08 PM IST
सार
Hamirpur News: वायरल वीडियो में अस्पताल की अधीक्षका डॉ. नेहा रानी और उनके पति डॉ. जय प्रकाश साहू अपने आवास के कमरे में बैठकर लोगों का इलाज कर पैसा लेते दिखाई दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉक्टर दंपती का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मौदहा के एक चिकित्सक दंपती का निजी क्लीनिक में मरीजों को देखते वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। मौदहा कस्बे के सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच अब मरीजों से प्राइवेट इलाज करने के नाम पर धन वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया है। अधीक्षका डॉ. नेहा रानी और उनके पति डॉ. जय प्रकाश साहू अपने आवास के कमरे में बैठकर लोगों का इलाज कर पैसा लेते दिखाई दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन