फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   private parts after lighting up inside woman poured petrol and burnt alive

हैवानियतः प्राइवेट पार्ट जलाने के बाद महिला पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Mon, 12 Dec 2016 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
private parts after lighting up inside woman poured petrol and burnt alive
पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, कुछ देर पहले ही हुई थी हैवानियत
हरदोई संडीला में महिला को जिंदा जला दिया गया। प्राइवेट पार्ट अंदर तक पूरी तरह जलने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। जलने से महिला का पेट भी फट गया था। मौके पर मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट महिला से कुछ देर पहले आसपास ही हैवानियन होने का इशारा कर रहे हैं। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही पुलिस हत्यारों के बारे में कोई सुराग लगा पाई है। 
विज्ञापन

बेनीगंज-संडीला रोड स्थित लूमामऊ मोड़ पर शुक्रवार अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली थी। महिला को पेट्रोल और केमिकल डालकर जलाया गया था। पूरी तरह जल चुकी महिला के शरीर पर पैरों के नीचे केवल जला हुआ लाल लहंगा और ऊपर हिस्से में जला ब्लाउज था। मुंह, पेट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक बुरी तरह जल गए थे। उसके गले में जूट की जली रस्सी भी बंधी थी। पुलिस महिला की हत्या कर लूमामऊ मोड़ पर शव जलाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही थी। 72 घंटे बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला को जिंदा जलाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार महिला की मौत जिंदा जलाने से हुई है। बुरी तरह जलने से पेट तक फट गया था। प्राइवेट पार्ट पूरी तरह जलने से बलात्कार की पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

बेहोश हुई थी महिला, हत्यारे समझे मर गई
पैरों में एक-एक बिछिया और हाथ मेें लोहे का छल्ला पहने महिला सामान्य परिवार की लग रही थी। उसके साथ कुछ घंटे पहले ही हैवानियत की गई। हैवानियत करने वाले उसे हत्या कर ठिकाने लगाने लाए थे। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो गाड़ी में ही महिला का रस्सी से गला दबाया गया जिससे वह बेहोश हो गई। हत्या करने वालों ने उसे मृत समझा और लूमामऊ मोड़ पर फेेंक कर जला दिया। मौका ए वारदात और पोस्टमार्टम से सामने आए तथ्य इस बात को भी साबित कर रहे हैं कि महिला आसपास से ही लाई गई थी। आसपास के गांव के लोगों ने कुछ देर पहले एक लग्जरी गाड़ी तेजी से जाती देखी थी लेकिन वे पुलिस के पचड़े के भय से कुछ बोल नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed