फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Private bus goes out of control and hits dairy plant gate, 24 injured

Kanpur News: निजी बस अनियंत्रित होकर डेयरी प्लांट गेट से टकराई, 24 घायल

Sun, 23 Nov 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Private bus goes out of control and hits dairy plant gate, 24 injured
इटावा। क्षमता अधिक सवारियां भरकर शहर से मैनपुरी जा रही निजी बस वैदपुरा क्षेत्र में स्थित मदर डेयरी के गेट से टकरा गई। हादसे में मदर डेयरी प्लांट के गार्ड और कर्मचारी समेत 24 लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में गेट, दीवार और गार्ड का कक्ष ढह गया। पास खड़ा शीशम का पेड़ भी टूटकर गिर पड़ा। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। उधर, बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


रविवार शाम लगभग तीन बजे निजी बस शहर के जिला कारागार के बाहर से सवारियां लेकर मैनपुरी के लिए निकली थी। इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। यात्री विवेक अनुसार, आईटीआई चौराहा पार करते ही चालक 80-90 की रफ्तार में बस को दौड़ाना शुरू कर दिया था। रास्ते में वैदपुरा क्षेत्र में आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर अंदर स्थित मदर डेयरी प्लांट के गेट में टक्कर मारती हुई गार्ड में रूम में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर राहगीरों और प्लांट के कर्मचारियों ने बस से लोगों को निकला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। यात्री अनुज ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। आगे की कार के ब्रेक लगाते ही चालक ने भी ब्रेक लगाए और नियंत्रण खो दिया था। बताया कि क्षमता से अधिक लोग होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग गैलरी में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मदर डेयरी में सुरक्षा पर तैनात वर्जित (32) निवासी खुटारा थाना करहल, मैनपुरी, प्लांट में दूध पैकिंग करने वाले कर्मचारी गौरव (19) निवासी कुरुसेना थाना जसवंतनगर और रामलाल घायल हो गए। बस में सवार यात्री अनुज प्रताप सिंह भदौरिया (36) निवासी नवाटेड़ा थाना बरनाल, नकुल कुमार (31), विवेक कुमार (40), निवासी लच्छवाई, शवनम (27) निवासी मोहल्ला साबितगंज चौराहा इटावा, उनका पति जाहिद (29), पुत्र अख्तर (11 माह), पुत्री उमरा (4), फरान (25) निवासी मैनपुरी सदर कोतवाली, अखिलेश कुमार (38) निवासी भगतगढ़िया थाना उमरिय जिला भिंड, उनकी पत्नी सुनीता, पुत्र भूपेंद्र (9), सीमा (42) निवासी नई बस्ती गाड़ी जिला मैनपुरी, विद्याराम (55) निवासी ग्राम नगला बाबा थाना बसरेहर, पुत्तू लाल (50), गिरेंद्र सिंह (65) निवासी नगला फकीरे थाना करहल, महिपाल सिंह (50) निवासी नगरीय भाती थाना कुर्रा, फौजी रिंकू निवासी नगला बदा थाना करहल, उनकी पत्नी ममता देवी (28), अरुण कुमार (35) निवासी नगला सदी थाना करहल सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात, उनकी पत्नी विनीता देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed