फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prisoners will be able to talk to their relatives from jail.

कैदी जेल से कर सकेंगे अपनों से बात

Mon, 27 Jul 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 27 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Prisoners will be able to talk to their relatives from jail.
जेलों में बंद कैदियों को उनके परिजनों से बात करने के लिए जल्द पीसीओ
विज्ञापन
लगवाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में पास हो गया है। इसके लिए अति सुरक्षित सिस्टम बनाया जाएगा। साथ ही सजा पूरी कर जुर्माना राशि अदा न कर पाने से जेल में रहने को मजबूर लोगों को जुर्माना जमा कराकर रिहा कराया जाएगा।

यह जानकारी प्रदेश के जेल सलाहकार अयूब अंसारी ने दी। रविवार को जेल का निरीक्षण करने आए अंसारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जेलों में दीपावली पूजा के बड़े आयोजन के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद एनजीओ के माध्यम से दीपावली पूजन कर हर बंदी को जेल की तरफ से लड्डू और खील-गट्टे का वितरण होगा। 

उन्होंने कहा कि जेल मुफ्त में खाना खाने के सेंटर बनकर रह गए हैं। प्रदेश सरकार पर जेलों का बहुत बड़ा खर्च आता है। जेलों की अपनी आमदनी होनी चाहिए, इसलिए इटली की तर्ज पर प्रदेश में एक मॉडल जेल बनवाएंगे। इसमें बंदियों से उनकी रुचि के हिसाब से काम लिया जाएगा। इससे बंदियों के साथ जेल भी स्वावलंबी बनेंगे।

अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य स्थानों पर व्यवस्था लागू कराई जाएगी। बताया कि खाड़ी देश कतर में रहने वाले उनके मित्र सिर्फ जमीन देने पर प्रदेश में एक मॉडल जेल बनाकर देना चाहते हैं, इसलिए प्रदेश सरकार को वह इसका प्रस्ताव भेज रहे हैं।

सलाहकार ने जेल में आईटीआई की तरफ से प्रशिक्षण पाने वाले बंदियों को प्रमाणपत्र भी बांटे। इस दौरान जेल विजिटर मो. मुस्तफा, दोनों जेल अधीक्षक वीके मिश्र और विजय विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed