यूपी: जेल में बंद कैदियों का असलहा लहराते वीडियो हुआ वायरल, आखिर कौन दे रहा इतनी सुविधाएं
यूपी में उन्नाव जिले के जेल में अपराधियों का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे कि इस जेल में बदमाशों को सजा दी जाती है या फिर उनकी सेवा की जाती है। घटना के बाद से जेल प्रशासन पर सवालियां निशान लग गए हैं।
जेल के अंदर अपराधियों को आखिर कौन इतनी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। उन्नाव जेल में बंद बदमाशों को सजा नहीं बल्कि उन्हें सुविधाएं दी जा रही है। यह खुलासा एक वीडियो से हुआ है। जिसमें साफ देखा गया है कि कुख्यात बदमाश अंकुर व अमरेश अपने साथियों के साथ मिल कर जेल में पार्टी कर रहे है और हाथ में खुले असलहे लेकर हवा में लहरा रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी सुविधाएं आखिर बदमाशों को कौन उपलब्ध करा रहा है और क्यों? जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि यह वीडियो पुराना है और इसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को दी जा चुकी है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।