{"_id":"67b8d61b8280c26e0506456e","slug":"prisoners-and-prisoners-took-bath-in-the-holy-water-of-sangam-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1012083-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेल में बंद कैदियों व बंदियों ने किया संगम के पवित्र जल से स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेल में बंद कैदियों व बंदियों ने किया संगम के पवित्र जल से स्नान
विज्ञापन
कानपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के जल से कैदियों और बंदियों ने स्नान किया। पहले जेल में कलश स्थापित कर विधि विधान से पूजा हुई। इसके बाद कैदियों और बंदियों ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए पवित्र जल से स्नान व महाकुंभ की अनुभूति की।
महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। जेल अधीक्षक डा. बीडी पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी लोग महाकुंभ का हिस्सा बने, लेकिन जेल के बंदियों के लिए यह संभव नहीं है। इसलिए सरकार ने जेल में ही बंदियों को भी महाकुंभ के पवित्र संगम जल से स्नान का मौका दिया है।
संगम का जल कानपुर जिला कारागार में लाया गया। संगम जल को जेल परिसर में नांद में भरकर उसमें और पानी मिलाया गया। जेल में बंद 1950 बंदियों ने शुक्रवार को संगम जल से स्नान किया। जेल अधीक्षक के मुताबिक इस व्यवस्था की जेल में बंद कैदी व बंदी खुश दिखे। इससे पहले जल कलश स्थापित कर पूजा की गई। हर-हर गंगे के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।