फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prisoner absconded from court during production in Kanpur Dehat, was jailed in this serious case

Kanpur Dehat: बड़ी लापरवाही! पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हुआ कैदी, इन संगीन मामलों में था जेल निरुद्ध

Fri, 28 Jul 2023 07:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 07:28 PM IST
सार

Kanpur Dehat Crime: वर्ष 2021 में भी आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल से पेशी में आने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सकी थी।

विज्ञापन
Prisoner absconded from court during production in Kanpur Dehat, was jailed in this serious case
पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हुआ कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में जिला कारागार से पेशी में आया कैदी कचहरी हवालात से अदालत पेशी के समय सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस फरार कैदी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। कानपुर नगर के कल्याणपुर का मसवानपुर निवासी पवन गौतम उर्फ गुड्डू जिला कारागार माती में निरूद्ध है।

विज्ञापन

अकबरपुर थाना में वर्ष 2021 में दर्ज दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट, जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम समेत पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले दर्ज हैं। सभी मामले अदालत में विचाराधीन है। वहीं, पूर्व में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का एक मामला व शस्त्र अधिनियम का मामला सीजेएम की अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरोपी को सीजेएम अदालत में शस्त्र अधिनियम के विचाराधीन मामले में पेशी पर जिला कारागार से लाया गया था। अदालत में मामले की सुनवाई समय आरोपी को पुलिस कर्मी रूपेंद्र कचहरी हवालात से अदालत ले गया था। अदालत में पेशी के दौरान अंदर भीड़भाड का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
आरोपी के फरार होने की जानकारी पर आलाअधिकारी और भारी पुलिस बल कचहरी पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज देख आरोपी की तलाश की गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक फरार कैदी का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे कैदी की तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुका है फरार
वर्ष 2021 में भी आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल से पेशी में आने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सकी थी। तब भी उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला दर्ज किया था। इसकी सुनवाई सीजेएम की अदालत में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed