{"_id":"5cee8f5cbdec2207254c9c63","slug":"printing-factory-caught-fire-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी आग, करीब नौ लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटिंग फैक्ट्री में लगी आग, करीब नौ लाख रुपये का नुकसान
Wed, 29 May 2019 07:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 29 May 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से पॉली प्रिंटिंग फैक्ट्री में आग लग गई। केमिकल और प्लास्टिक में लगी आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना देने के करीब दस मिनट बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया।
यशोदा नगर निवासी आलोक बाजपेयी की दादानगर, बी ब्लॉक में जीपी पॉलीपैक के नाम से पॉली प्रिंटिंग की फैैक्ट्री है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में आठ कर्मी काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली के पैनल में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पास रखी प्लास्टिक ने आग पकड़ ली। फैक्ट्री मालिक ने आग से करीब आठ से नौ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह का कहना है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। फैक्ट्री मालिक को नोटिस भेजने के साथ ही फजलगंज फायर स्टेशन अफसर को जांच सौंपी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
आग लगने के बाद पड़ोस की फैक्ट्री के कर्मचारी भी बाहर निकल आए। उन्होंने अपनी फैक्ट्री में लगे फायर उपकरणों की मदद से पानी डालकर आग को बढ़ने से रोके रखा।