फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Principal who engaged in obscene acts with young girls sent to jail.

Kanpur News: बच्चियों से अश्लीलता करने वाला प्रधानाचार्य भेजा गया जेल

Fri, 10 Jul 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Principal who engaged in obscene acts with young girls sent to jail.
कानपुर। पनकी में बच्चियों से पढ़ाने के दौरान अश्लीलता करने वाले प्रधानाचार्य को पुलिस ने तीन दिन बाद जेल भेज दिया है। मामले में एफआईआर होने के बाद पुलिस ने बुधवार को तीनों बच्चियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बयान दर्ज कराए थे।
विज्ञापन


पनकी इलाके में रहने वाली कक्षा चार की छात्रा के पिता ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि क्षेत्र के एक प्री स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल से बेटी कोचिंग पढ़ने जाती थी। शनिवार को बेटी ने कोचिंग जाने से मना कर दिया। कारण पूछने पर उसने ब्रजेश की काली करतूत बताई। जब बेटी के साथ पढ़ने वाली दो सहेलियों से पूछा तो उन्होंने भी इसी तरह का आरोप लगाया था। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि कलमबंद बयानों के अवलोकन के बाद गुरुवार को आरोपी ब्रजेश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed