फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi can inaugurate the underground metro on 24th UPMRC has started preparations

Kanpur: पीएम मोदी 24 को कर सकते हैं भूमिगत मेट्रो का शुभारंभ, यूपीएमआरसी ने शुरू कर दी हैं तैयारियां

Thu, 10 Apr 2025 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 02:00 AM IST
सार

Kanpur News: मोतीझील से चुन्नीगंज होते हुए कानपुर सेंट्रल तक पांच भूमिगत स्टेशन तैयार हो गए हैं। इस रूट में ट्रेन चलाने के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) पिछले महीने ट्रायल कर चुके हैं।

विज्ञापन
PM Modi can inaugurate the underground metro on 24th UPMRC has started preparations
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके मद्देनजर यूपीएमआरसी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा में यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने एमडी से मेट्रो निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एमडी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो का ट्रायल हो गया है। वहां से झकरकटी होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक भूमिगत ट्रेन चलाने के लिए सुरंग, दो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। बारादेवी-नौबस्ता सेक्शन में भी कार्य चल रहा है, जो अगस्त - सितंबर तक पूरा हो जाएगा। सितंबर में ही नौबस्ता तक ट्रेन चलने लगेगी।

विज्ञापन

सीएमआरएस पिछले महीने कर चुके हैं ट्रायल
यूपीएमआरसी कॉरिडोर-1 के तहत आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो ट्रेनें संचालित कर रहा है। मोतीझील से चुन्नीगंज होते हुए कानपुर सेंट्रल तक पांच भूमिगत स्टेशन तैयार हो गए हैं। इस रूट में ट्रेन चलाने के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) पिछले महीने ट्रायल कर चुके हैं।

कई बिंदु बन सकते हैं रोड़ा
हालांकि, सेंट्रल भूमिगत मेट्रो स्टेशन में जाने, लौटने के लिए स्थायी सीढि़यां न होने सहित कई बिंदु सीएमआरएस की हरी झंड़ी में रोड़ा बन सकते हैं, ऐसी आशंका जताई गई है। मेट्रो सूत्रों के अनुसार इन्हीं वजहों से उन्होंने अभी तक इन पांच भूमिगत स्टेशनों के बीच मेट्रो की यात्री सुविधाएं शुरू करने की अनुमति नहीं दी है।

विज्ञापन

24 अप्रैल को आ सकते हैं पीएम
उधर, मेट्रो ने कमियों को पूरा करते हुए जल्द ही सीएमआरएस की क्लीनचिट मिलने की संभावना जताई है। साथ ही प्रधानमंत्री से इन स्टेशनों के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएम 24 अप्रैल को यहां आ सकते हैं। वे जनसभा भी कर सकते हैं।

नौबस्ता एलिवेटेड ट्रैक को बर्रा से जोड़ें, रमईपुर तक चलाएं मेट्रो
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी सुशील कुमार को मेट्रो के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने एमडी को कॉरिडोर-1 के नौबस्ता मेट्रो स्टेशन को 5.9 किलोमीटर दूर बर्रा-8 में कॉरिडोर-2 से जोड़ने और नौबस्ता से 5.7 किलोमीटर दूर रमईपुर तक मेट्रो चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed