फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   primary school on one thousand rupees contract in hardoi

एक हजार रूपये में यहां मिलता है प्राथमिक स्कूल चलाने का ठेका, समय-समय पर अन्य खर्चे भी मिलते हैं

Mon, 08 Jul 2019 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
primary school on one thousand rupees contract in hardoi
प्राथमिक स्कूल (सांकेतिक तस्वीर)
हरदोई के संडीला विकास खंड में बीईओ के निरीक्षण में ठेके पर संचालित मिले परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस प्रकरण में जांच बैठा दी है।  
विज्ञापन


संडीला के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल ने बीएसए को भेजी गई आख्या में बताया था कि गुरुवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गढ़ी का निरीक्षण किया। जिसमें प्रधानाध्यापक मसूद हसन उस्मानी तो गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सुमन नाम की एक बाहरी महिला विद्यालय संचालित करती मिली। महिला ने बताया कि मास्टर साहब ने उन्हें स्कूल की देखभाल करने के लिए रखा है। वह उन्हें 1000 रुपये प्रति माह देते हैं, समय-समय पर अन्य खर्चे भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए हेमंत राव ने बताया कि बीईओ की आख्या पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया व जांच बैठाई है। उन्होंने बताया कि पुष्टि होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed