फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Priests dead body found in suspicious circumstances, lived alone in the house, police said there are no injury

Orai: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पुजारी का शव, घर में रहते थे अकेले, पुलिस बोली- नहीं हैं चोट के निशान

Fri, 24 Mar 2023 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:17 PM IST
सार

जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Priests dead body found in suspicious circumstances, lived alone in the house, police said there are no injury
मृतक पुजारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में मंदिर के पुजारी का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी फोरेंसिक टीम और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अमखेड़ा निवासी बाल बिहारी दास (65) अपनी भूमि पर मंदिर बना कर पूजा अर्चना करते थे। शुक्रवार की सुबह उनका शव संदिग्ध हालत में घर में पड़ा मिला। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. ईरज राजा, कोतवाली पुलिसऔ र फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां हर पहलू की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बाल बिहारी दास घर में अकेले रहते थे और वह अपनी निजी भूमि पर बने मंदिर के पुजारी थे। उनका शव घर में मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले- शरीर पर नहीं हैं चोट के निशान
उन्होंने बताया कि जांच करने के बाद शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पारिवारिक विवाद और संपत्ति विवाद इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed