{"_id":"5c093a4cbdec2241703a5a4e","slug":"pride-of-india-increased-in-leadership-of-modi-said-bjp-mp-ashok-bajpai","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने कहा- मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में बढ़ा भारत का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद ने कहा- मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में बढ़ा भारत का गौरव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Dec 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अशोक बाजपेई
यूपी के हरदोई जिले में भाजपा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े, इसलिए ग्राम सचिवालयों को सक्रिय किया जा रहा है। वह टड़ियावां विकास खंड के ग्राम कालाआम में ग्राम सचिवालय का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण विपक्षी दल एक होकर विरोध कर रहे हैं। किसी के बहकावे में न आएं, खुद मूल्यांकन करें। फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें।