फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Presidential suite construction accelerated, company started finishing work, claims to be completed by July 31

Presidential Suite: राष्ट्रपति का सुईट निर्माण हुआ तेज, कंपनी ने शुरू किया फिनिशिंग वर्क, 31 जुलाई तक पूरा होने का दावा

Tue, 31 May 2022 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 May 2022 11:49 AM IST
सार

राष्ट्रपति के लिए बनाए जा रहे खास प्रेसिडेंशियल सुईट का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। ठेकेदार कंपनी ने फिनिशिंग वर्क शुरू कर दिया है और टाइल्स लगाने का काम पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
Presidential suite construction accelerated, company started finishing work, claims to be completed by July 31
सर्किट हाउस परिसर में बन रहा सुईट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति के आगमन से पहले शासन ने सर्किट हाउस में बनने वाले प्रेसिडेंशियल सुईट निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य भी तेज कर दिया है। ठेकेदार कंपनी को जुलाई तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में पहली बार सर्किट हाउस में आगमन के दौरान तत्कालीन अधिकारियों से वहां प्रेसीडेंट सुईट बनवाने को कहा था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने प्रेसिडेंशियल सुईट, गवर्नर सुईट, पार्किंग, पार्किंग तक पहुंच मार्ग और बाउंड्री निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। 
विज्ञापन

सर्किट हाउस के मौजूदा भवन के बगल में होने वाले इस निर्माण की अनुमानित लागत 15.97 करोड़ है। ठेकेदार कंपनी एमएचपीएल ने सिविल निर्माण और टाइल्स, पत्थर लगने का काम पिछले साल पूरा कर लिया था, पर तब तक 9.16 करोड़ रुपये ही आवंटित हुए थे। भुगतान अटकने से काम सुस्त हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने शेष 6.81 करोड़ के लिए मुख्यालय के माध्यम से शासन को पत्र भी लिखा था। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता आरके हरदाहा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही समीक्षा बैठक की। इसमें अधिशासी अभियंता (भवन) प्रकाश सिद्धार्थ को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रेसिडेंशियल सुईट का निर्माण लगभग 70 प्रतिशत हो गया है। शेष कार्य 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

सिविल वर्क लगभग पूरा है, लेकिन पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिकल इकाई ने बिजली संबंधी कार्यों की पूरी ड्राइंग नहीं दी है। जो ड्राइंग दी थी, उससे लगभग 20 प्रतिशत काम हो पाया है। उसका भुगतान भी नहीं किया, जबकि इस मद में उनके पास 96 लाख रुपये हैं। फायर, एसी की ड्राइंग नहीं दी है।  -पीयूष अग्रवाल, एमडी, एमएचपीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed