फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President said, what have you brought today sister-in-law

राष्ट्रपति बोले, आज क्या लाई हो भाभी

Mon, 28 Jun 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
President said, what have you brought today sister-in-law
झींझक (कानपुर देहात)। झींझक रेलवे स्टेशन में भाभी से हंसी-ठिठोली करने के बाद रविवार को परौंख पहुंचे राष्ट्रपति फिर से चुटकी लेना नहीं भूले। उन्होंने भाभी विद्यावती से कहा कि उस दिन पेड़े लाई थी, आज देवर के लिए क्या लाई हो। जिस पर भाभी ने अपनी देवरानी को तुरंत काजू की बर्फी दी। जिस पर सभी ने जोरदार ठहाके लगाए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाभी विद्यावती को बचपन से ही मां का दर्जा देते आए हैं। जिससे उन्हें अपने देवर की हर पसंद की अच्छी तरह जानकारी है। 25 जून को झींझक स्टेशन पर वह लल्ला राष्ट्रपति के लिए घर के बने पेड़े लेकर गई थीं, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते खिला नहीं पाई थीं।
विज्ञापन

रविवार को पैतृक गांव परौंख में कार्यक्रम के दौरान परिवार के लिए अलग बनाए गए कॉटेज में भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता कोविंद, अंजली कोविंद, कमलेश कोविंद, अनीता कोविंद, दामाद राजेश कुमार, सौम्या व शुभम, बड़े भाई रामस्वरूप व प्यारेलाल, भतीजे दीपक कोविंद, पंकज कोविंद व परिवारी शिवकुमार ने मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान सभी कोविड गाइड लाइन के अनुसार मास्क लगाए हुए थे। इसके बावजूद राष्ट्रपति ने सभी को नाम लेकर पहचाना। उन्होंने भाभी विद्यावती से कहा कि उस दिन तो आप पेड़े लाई थीं। आज क्या लाई हो। जिस पर भाभी विद्यावती ने देवरानी सविता कोविंद को काजू की बर्फी दी।

देवर को कलावा तो देवरानी को दिया शृंगार का सामान
कानपुर देहात। इसी साल मार्च में राष्ट्रपति का स्वास्थ्य खराब होने पर भाभी विद्यावती ने उनकी सलामती के लिए देवी जागरण कराया था। उन्होंने बताया कि पूजन के दौरान आचार्य ने कलावा लल्ला के हाथ में बांधने को कहा था, जिससे उन्हें कोई संकट नहीं होगा। रविवार को मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति देवर को कलावा व देवरानी सविता कोविंद को शृंगार का सामान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed