फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President's visit to Kanpur: Officer test preparation, helicopter will land in HBTU only

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा: अफसरों ने परखीं तैयारियां, एचबीटीयू में ही उतरेगा हेलीकॉप्टर

Tue, 16 Nov 2021 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। अफसर मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड वाली जगह का निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन
President's visit to Kanpur: Officer test preparation, helicopter will land in HBTU only
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : @rashtrapatibhvn/Twitter

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, पुलिस आयुक्त असीम अरुण और जिलाधिकारी विशाख जी. ने अन्य विभागों के अफसरों के साथ मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड वाली जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां आयोजकों से कार्यक्रम का पूरा विवरण लिया और आगंतुकों की संभावित संख्या पूछी। अफसरों ने आयोजकों को बैठक व्यवस्था इस तरह से करने का सुझाव किया, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसके बाद सभी अफसर एचबीटीयू पहुंचे। यहां प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात पहले से मौजूद थे। प्रमुख सचिव ने स्थानीय अफसरों से तैयारियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


दोनों स्थलों पर करीब दो घंटे तक एक एक बिंदु की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि अब राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के लिए सीएसए के बजाय एचबीटीयू में ही हेलीपैड बनाया जाएगा। राष्ट्रपति को सर्किट हाउस से एचबीटीयू तक हेलीकॉप्टर से ही ले जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अंतिम समय पर ही होगा। राष्ट्रपति 24 और 25 नवंबर को दो दिन के प्रवास पर शहर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुलाकातियों के लिए आरटीपीसीआर जांच जरूरी
राष्ट्रपति 24 नवंबर को चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जयंती समारोह में शामिल होने के बाद उसी दिन शाम पांच बजे सर्किट हाउस में करीबियों से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति से मिलने के लिए 24 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट होना जरूरी है। मुलाकात करने वालों की अंतिम सूची राष्ट्रपति भवन से प्रशासन के पास करीब 36 घंटे पहले आएगी। योजना है कि कैंप लगाकर सभी की जांच करवा दी जाए, हालांकि इस पर अंतिम फैसला नहीं हो सका। 

ड्यूटी करने वालों की भी होगी कोरोना जांच 
राष्ट्रपति के लगातार संपर्क में रहने वाले प्रशासन और पुलिस के अफसरों के अलावा उनकी सुरक्षा और वीआईपी ड्यूटी में लगे अफसरों को राष्ट्रपति के आगमन से पहले कोरोना संबंधी जांच करानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही वे ड्यूटी कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed