{"_id":"5e6a76db8ebc3ea4ea061eb5","slug":"president-s-relative-accused-of-threatening-to-dav-headed-ashtu-babu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के रिश्तेदार पर डीएवी वाले अष्टू बाबू को धमकाने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के रिश्तेदार पर डीएवी वाले अष्टू बाबू को धमकाने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 13 Mar 2020 03:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Mar 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में दयानंद शिक्षण संस्थान के मंत्री नागेंद्र स्वरूप उर्फ अष्टू बाबू ने राष्ट्रपति के एक रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि राष्ट्रपति के रिश्तेदार ने अपने ड्राइवर के बेटे का एडमिशन कराने को दबाव बनाने के लिए उनसे गालीगलौच की और धमकी दी।
डीआईजी को तहरीर देने के बाद नागेंद्र स्वरूप ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी एक पत्र भेजा है। डीएवी संस्थान के मंत्री डॉ. नागेंद्र स्वरूप के मुताबिक खुद को राष्ट्रपति का भतीजा बताने वाले पंकज कोविंद ने कुछ दिन पहले अपने ड्राइवर के बेटे का एडमिशन उनके स्कूल में करने की सिफारिश की थी।
टेस्ट में बच्चे को जीरो नंबर मिले, लिहाजा उसका दाखिला नहीं लिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर पंकज अपने दो साथियों समेत उनके घर आ गए। गार्ड ने भीतर नहीं जाने दिया, तो वह लौट गए। करीब आधा घंटा बाद तीनों दोबारा वहां पहुंचे और गार्ड को धक्का दे कमरे तक पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान पंकज व उनके साथियों ने नागेंद्र स्वरूप से गाली गलौज की और धमकी दी। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।