फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ramnath Kovind will come on february 25 in kanpur city

25 फरवरी को यूपी के इस शहर में होंगे राष्ट्रपति, तीन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Tue, 19 Feb 2019 02:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind will come on february 25 in kanpur city
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 फरवरी को कानपुर आएंगे। यहां वह डीएवी और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के अलावा महाराजपुर के सलेमपुर स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


डीएवी शिक्षण संस्थान के सचिव नागेंद्र स्वरूप (अष्टू बाबू) ने बताया कि दोपहर में उनके पास राष्ट्रपति भवन से फोन आया था, जिसमें उन्हें बताया गया कि 25 को राष्ट्रपति यहां आएंगे। राष्ट्रपति डीएवी शिक्षण संस्थान के छात्र रहे हैं। वह यहां शिक्षण संस्थान की स्थापना के सवा सौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


डीएवी में उनके आने का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे है। बीएनएसडी में भी उसी दिन शाम को 4 से 5 बजे के बीच आयोजित होने वाले भारतीय शिक्षण मंडल के कार्यक्रम भी में राष्ट्रपति शिरकत करेंगे। शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से उन्हें भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर से अभी प्रोटोकाल नहीं आया है। वहीं श्री बालाजी परिवार सेवा मंडल के महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल को भी राष्ट्रपति भवन से पत्र के जरिये उनके आने का कार्यक्रम मिला है। इसके मुताबिक राष्ट्रपति 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सलेमपुर स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed