{"_id":"5a52fec84f1c1b37198b5885","slug":"president-ramnath-kovind-today-in-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज चित्रकूट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज चित्रकूट में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आगमन से धर्मनगरी में उल्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे हैं। उनके साथ राज्यपाल व कई मंत्री भी आएंगे। राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे आकर शाम 4 बजे रवाना होंगे।
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां
राष्ट्रपति सोमवार दोपहर 12 बजे विशेष विमान से सूबे के राज्यपाल रामनाईक के साथ धर्मनगरी पहुंचेंगे। आरोग्यधाम में हैलीपैड बन चुका है। इस दौरान राष्ट्रपति आरोग्यधाम परिसर में नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण कर ‘रामदर्शन’ पहुंचकर वहां भ्रमण करेंगे। इसके बाद विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां
शाम 4 बजे हैलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यालय से लेकर रामघाट व विकलांग विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा की कमान मंडलायुक्त अजय शुक्ला संभाले हैं। उनके साथ एडीजी सुरक्षा विजय कुमार व आईजी जोन इलाहाबाद एसएन सावत हैं। इसके अलावा दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआई) के अध्यक्ष वीरेंद्रजीत सिंह, प्रधान सचिव अतुल जैन व संगठन सचिव अभय महाजन ने दिनभर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति आगमन के लिए तैयार किया जा रहा हेलीपैड
यूपी-एमपी के क्षेत्र में राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। राष्ट्रपति का काफिला जिन रूटों से होकर गुजरेगा, वहां वन-वे ट्रैफिक किया गया है। साथ ही अतिक्रमण हटवाकर सड़कें चमाचम कर दी गई हैं। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्ग पर दो बार प्लीट के साथ पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।