फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President ramnath family member shared pictures on social media

राष्ट्रपति के परिजनों ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं ये तस्वीरें

Tue, 25 Jul 2017 04:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
President ramnath family member shared pictures on social media
दिल्ली पहुंचा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का परिवार
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली गए कोविंद के परिजन राष्ट्रपति भवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कोविंद के लिए ले जाए गए सभी सदस्यों के गिफ्ट को सुरक्षा कर्मियों ने अपनी देखरेख में रखवा लिया है। 
विज्ञापन


भतीजी हेमलता ने बताया कि परिजनों को केवल बुके व काजू की मिठाई ले जाने की अनुमति दी गई है। कानपुर देहात झींझक में रहने वाले कोविंद के भाई प्यारेलाल समेत आठ लोग दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए हैं। दिल्ली पहुंचते ही कोविंद के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई। परिजनों को राष्ट्रपति भवन में ठहराया गया है। सभी सदस्यों को अलग-अलग कमरे दिए गए हैं। परिजनों ने राष्ट्रपति भवन के म्यूजियम आदि को देखा। परिजनों ने वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशी जाहिर की। कोविंद के भतीजे दीपक ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने केवल बुके और काजू की मिठाई के डिब्बे ही ले जाने की अनुमति दी। बाकी अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है। इससे विद्यावती को उन्हें निराशा है।
विज्ञापन

 

प्रणब के विदाई समारोह में होंगे शामिल 

President ramnath family member shared pictures on social media
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भतीजा पंकज व दीपक
मंगलवार को कोविंद की शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में ही प्रणब मुखर्जी का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें कोविंद के भाई रामस्वरूप, प्यारेलाल भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता, कमलेश कुमारी, भतीजे दीपक, पंकज, शिवकुमार आदि सभी परिवारीजनों को विदाई समारोह में शामिल होने का पास दिया गया है। कोविंद के भतीजे पंकज ने बताया कि प्रणब मुखर्जी के विदाई समारोह में शामिल होने का पास मिला है।​
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed