फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ram Nath Kovind visit, Municipal Corporation launched campaign, removed occupation and hoardings

President Visit: राष्ट्रपति का प्रस्तावित रूट हुआ क्लियर, नगर निगम ने चलाया अभियान, हटाए गए कब्जे और होर्डिंग्स

Sun, 29 May 2022 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 May 2022 10:18 AM IST
सार

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिनको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसक तहत राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। साथ ही अवैध होर्डिंग्स भी हटाई गईं।
 

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind visit, Municipal Corporation launched campaign, removed occupation and hoardings
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तीन जून अपने पैतृक गांव परौंख आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसके मद्देजनर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और अधिकारी एक के बाद एक दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में बीते दिन नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने प्रस्तावित रूटों का निरीक्षण किया। इन रूटों में अतिक्रमण हटाने, अवैध होर्डिंग्स हटाने, सफाई कराने आदि निर्देश दिए।

विज्ञापन

इन निर्देशों के अनुपालन की दिशा में नगर निगम जोन-6 के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को कल्याणपुर जीटी रोड से राष्ट्रपति आवास के पास शुभ संस्कार गेस्ट हाउस, इंदिरा नगर तक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर लगे टिनशेड सहित 103 अवैध कब्जे तोड़े। हालांकि, जीटी रोड से इंद्रा नगर मोड़ के पास स्थित रेस्टोरेंट सहित चार कब्जे छोड़ दिए। केशवपुरम में भी अतिक्रमण हटाया गया। अभियान में जोन-6 के प्रभारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा, जेई पंकज यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर चला अभियान
नगर निगम जोन-2 के प्रवर्तन दस्ते ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट एचएएल गेट से हरजेंदर नगर चौराहा होते हुए जाजमऊ, नई चुंगी तक सड़क के दोनों तरफ 15 अस्थायी अतिक्रमण, 10 अवैध होर्डिंग हटाईं। अभियान में कर अधीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा, कमलेश कुमार, राज यादव, निजामुद्दीन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed