फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Ram Nath Kovind's visit to Kanpur, Kanpur Central Railway Station

कानपुर: शाम को आएंगे राष्ट्रपति तो सेंट्रल पर दिखेगी चकाचौंध, की गई ये व्यवस्था

Thu, 24 Jun 2021 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Jun 2021 03:00 PM IST
सार

कानपुर सेंट्रल के स्टेशन परिसर पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind's visit to Kanpur, Kanpur Central Railway Station
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जून को शाम सात बजे आएंगे। शाम को कानपुर सेंट्रल के स्टेशन परिसर पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की जा रही है। ट्रेन के स्टेशन परिसर में घुसने से पहले ही रोशनी ट्रेन में बैठे लोगों को दिखने लगे और प्लेटफार्म एक पर जब राष्ट्रपति उतरें तो उन्हें स्टेशन जगमगाता दिखे, इसका इंतजाम इंजीनियर करा रहे हैं।
विज्ञापन


150 नए पंखे, 500 लाइटें लगा दी गईं
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 150 नए पंखे शेड पर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा दीवार पर लगने वाले फर्राटा फैन यानी बड़े एयर सर्कुलेटर 20 लगा दिए गए हैं। इसके अलावा प्लेटफार्म पर 500 एलईडी लाइटें लगवाई गई हैं।
विज्ञापन


कैंट साइड पर स्टेशन की ब्रिटिशकालीन बिल्डिंग पर एलईडी वाले नए साइन बोर्ड लगवाए गए हैं। इनकी लाइटें काफी समय से खराब थीं, जिससे हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में लिखा कानपुर सेंट्रल रात के वक्त नहीं दिखता था। अब राष्ट्रपति की नजर उस इमारत पर न चली जाए, जिससे फजीहत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा इंजीनियरिंग विभाग ने नए साइन बोर्ड ही लगवा दिए हैं। कैंट साइड पर रोशनी की ज्यादा व्यवस्था होगी, क्योंकि एक नंबर प्लेटफार्म से निकलकर वह सर्किट हाउस जाएंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल विभाग रूरा और झींझक के प्लेटफार्म पर लाइटें बढ़वा चुका है। 

पटरी किनारे शौच करने वालों पर होगी नजर
एक तरफ जहां सरकार स्वच्छता मिशन कार्यक्रम चला रही है, ऐसे में राष्ट्रपति की दि रॉयल प्रेसिडेंशियल सैलून महाराजा एक्सप्रेस के रास्ते में पटरी किनारे कोई शौच करता नहीं दिखना चाहिए। इसके निर्देश दे दिए गए हैं और आरपीएफ ग्रामीणों पर न सिर्फ नजर रखी है बल्कि गांवों में ढिंढोरा भी पिटवा दिया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति पटरी किनारे शौच करते दिखा तो रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

चार प्लेटफार्मों पर दो घंटे बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों का संचालन स्टेशन के चार प्लेटफार्मों पर शुक्रवार शाम को दो घंटे नहीं होगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रेसिडेंशियल सैलून रुकेगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर भी ट्रेनें शाम को छह से आठ बजे तक नहीं आएंगी। दूसरे प्लेटफार्मों पर ट्रेनों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। रात आठ बजे के बाद ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। सिर्फ प्लेटफार्म नंबर 10 सैलून के लिए तीन दिन तक आरक्षित रहेगा।

रूट की सिक्योरिटी को अलर्ट रखेगा कमांड सेंटर
राष्ट्रपति की ट्रेन को नई दिल्ली से कानपुर तक आने में सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही कमांड सेंटर बनाया जाएगा। इसमें आरपीएफ और जीआरपी के अलावा कमिश्नरी पुलिस के अफसर भी होंगे। ये लोग राष्ट्रपति के सैलून के रूट के अलग-अलग स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही सिक्योरिटी को अलर्ट करेंगे कि सैलून पिछले स्टेशन पर है और पहुंचने वाला है।

इंटर कॉलेज में सिर्फ राष्ट्रपति के लिए बनेंगे तीन हेलीपैड
राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड के स्थानों का चयन किया गया। मंगलवार देर शाम निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी कानपुर भानु भास्कर, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर व आईजी मोहित अग्रवाल ने राष्ट्रपति के तीन हेलीकॉप्टर उतरने के लिए इंटर कॉलेज में ही हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए।

वहीं राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड आरएसजीयू डिग्री कॉलेज के मैदान में बनेगा। जिसके लिए काम शुरू करा दिया गया। वाहन पार्किंग के लिए दूसरे स्थान की तलाश की जा रही है। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि कस्बे में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। कस्बा रोड किनारे, पांडाल व हेलीपैड के आसपास के मकान मालिक व दुकानदारों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। सभी प्वाइंटों पर पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed