फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Kovind Kanpur Visit: President ate Ghiya vegetable and phulka roti

कानपुर दौरा: राष्ट्रपति ने खाई घिया की सब्जी और फुल्का रोटी, पत्नी व बेटी के लिए बना तवा पनीर, ब्राउन व स्टीम चावल 

Sat, 26 Jun 2021 01:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jun 2021 01:23 AM IST
सार

राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए शुक्रवार रात को 18 रसोइयों ने खाना बनाया। इसमें 12 रसोइये लैंडमार्क होटल के थे, जबकि छह राष्ट्रपति भवन के शामिल रहे।

विज्ञापन
President Kovind Kanpur Visit: President ate Ghiya vegetable and phulka roti
राष्ट्रपति ने खाई घिया की सब्जी और फुल्का रोटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार रात हल्का भोजन लिया। उन्होंने बिना घी चुपड़ी फुल्का रोटी और घिया की सब्जी खाई। इसके साथ मिक्स वेज रायता, गार्डन ग्रीन सलाद और ग्रीक सलाद शामिल किया। राष्ट्रपति बहुत अधिक तला-भुना भोजन पसंद नहीं करते।
विज्ञापन


रात को सोने से पहले उन्होंने गाय का दूध भी पीया। पानी हिमालयन ब्रांड का पसंद किया। इसी तरह पत्नी और बेटी के लिए तवा पनीर, मूंग की दाल, गोभी की सब्जी, ब्राउन व स्टीम चावल बना। मिक्स वेज रायता, गार्डन ग्रीन सलाद व ग्रीक सलाद इनके भी भोजन में शामिल रहा।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए शुक्रवार रात को 18 रसोइयों ने खाना बनाया। इसमें 12 रसोइये लैंडमार्क होटल के थे, जबकि छह राष्ट्रपति भवन के शामिल रहे। शनिवार सुबह के नाश्ते में ग्रीक व ग्रीन सलाद के साथ गोभी व पनीर मिक्स पराठा, पोहा, दही और मट्ठा शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल लैंडमार्क से शेफ अपनी विशेषज्ञता वाली कोई डिश दोपहर के भोजन में बना सकते हैं। पूरा खाना सर्किट हाउस में ही तैयार हो रहा है। 25 जून की रात से लेकर 28 जून की सुबह तक हर प्रकार के खाने का इंतजाम यहीं पर होगा। स्वाद को यादगार बनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति शाकाहारी हैं। वे शुद्ध देसी भोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed