फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी दीक्षांत समारोह: आधे घंटे पहले आएंगे राष्ट्रपति कोविंद

Sat, 16 Jun 2018 05:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 05:46 PM IST
सार

- बदला दीक्षांत समारोह का शेड्यूल, राज्यपाल राम नाईक भी करेंगे शिरकत
- स्नातक की डिग्री पाने वाले छात्रों की सूची जारी
 

विज्ञापन
President Koovind will come in half an hour before IIT convocation
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
आईआईटी कानपुर में 28 जून को होने वाले 51वें दीक्षांत समारोह के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। पहले जो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला था वो अब 10:30 बजे ही शुरू हो जाएगा। समारोह शुरू होने के करीब 30 मिनट पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैंपस पहुंच जाएंगे। संशोधित शेड्यूल शुक्रवार को आईआईटी ने जारी कर दिया।

समारोह 11:30 तक चलेगा। इसके बाद राष्ट्रपति 12 बजे तक कैंपस में रहेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक भी शामिल होंगे।

 

 

President Koovind will come in half an hour before IIT convocation
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
डीन एकेडमिक प्रो. नीरज मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के हिसाब से कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्नातक के छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। इन छात्रों को समारोह के दूसरे सत्र में उपाधि दी जाएगी। उन्होंने राज्यपाल नाईक के आने की खबर की पुष्टि भी की। 

 

सक्षम शर्मा को मिलेगा प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल 

President Koovind will come in half an hour before IIT convocation
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
समारोह में कंप्यूटर साइंस के छात्र सक्षम शर्मा को इस बार का प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल दिया जाएगा। सक्षम ने 10 सीपीआई अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा चार वर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र सिमरत सिंह और ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम की छात्रा कनुप्रिया अग्रवाल को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

 

सिमरत इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं और इन्होंने 9.46 सीपीआई अंक हासिल किए हैं जबकि कनुप्रिया ने बीएस मैथ्स से किया है और परास्नातक की पढ़ाई कंप्यूटर साइंस से की है। कनुप्रिया ने 8.69 सीपीआई अंक हासिल की है।

 

रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा श्रुति अग्रवाल को दिया जाएगा। श्रुति ने 9.8 सीपीआई अंक हासिल किए हैं। डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल मटेरियल साइंस के छात्र अर्जक भट्टाचार्जी को दिया जाएगा। अर्जक ने 8.7 सीपीआई अंक हासिल किए हैं। डीन एकेडमिक प्रो. नीरज शर्मा ने 21 जून को अन्य मेडल व उपाधि पाने वाले कुल छात्रों की संख्या भी फाइनल हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में राष्ट्रपति देंगे मेडल

President Koovind will come in half an hour before IIT convocation
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
समारोह का आयोजन तीन सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति शामिल होंगे। इस सत्र में प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल फॉर यूजी प्रोग्राम, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल फॉर पीजी प्रोग्राम, रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज, डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल और गोपाल दास भंडारी मेमोरियल अवार्ड दिए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed