फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ramnath kovind president in kanpur hbtu annual function: Kovind will attend centenary year celebrations of HBTU, on a two-day stay from today

Ram Nath Kovind in Kanpur: कोविंद आज से दो दिन के प्रवास पर, एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में करेंगे शिरकत

Wed, 24 Nov 2021 01:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Nov 2021 01:08 AM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार सुबह 11:05 बजे विशेष विमान से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 25 नवंबर को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
ramnath kovind president in kanpur hbtu annual function:  Kovind will attend centenary year celebrations of HBTU, on a two-day stay from today
कानपुर में राष्ट्रपति: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : गूगल

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 और 25 नवंबर को दो दिन के प्रवास पर कानपुर आ रहे हैं। 24 नवंबर को वह मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल साइंस एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्मशती समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे सर्किट हाउस में करीबियों से मुलाकात करेंगे। 25 नवंबर को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद बुधवार सुबह 11:05 बजे विशेष विमान से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहां से 11:35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से उनका विशिष्ट जनों से मुलाकात का कार्यक्रम है। अगले दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे एचबीटीयू के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर एक बजे वह कानपुर से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed