फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations are underway to have the properties of Alok, who was promoted from Kanungo to Lekhpal, investigated by the Vigilance.

Kanpur News: कानूनगो से लेखपाल बनाए गए आलोक की संपत्तियों की जांच विजिलेंस से कराने की तैयारी

Tue, 30 Sep 2025 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations are underway to have the properties of Alok, who was promoted from Kanungo to Lekhpal, investigated by the Vigilance.
कानपुर। कानूनगो से पदावनत कर वापस लेखपाल बनाए गए आलोक दुबे की आय से अधिक संपत्तियों की जांच अब विजिलेंस से कराने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की ओर से पिछले दिनों लेखपाल की संपत्तियों की कराई गई जांच की रिपोर्ट को शासन में भेज दी है। इसके आधार पर विजिलेंस जांच के लिए अनुरोध किया गया है।सोमवार लेखपाल के रूप में आलोक की तैनाती बिल्हाैर में कर दी गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दिसंबर में एडीएम न्यायिक, एसडीएम सदर और एसीपी कोतवाली को जांच में 41 संपत्तियां मिली थीं। इन संपत्तियों की कीमत 30 करोड़ आंकी गई है। इन आरोपों की पुष्टि के बाद 17 फरवरी को कानूनगो को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई थी। इसके साथ ही छह मार्च को चार आरोपपत्र जारी किए गए। जांच में विवादित भूमि का अनुचित बैनामा, मिलीभगत, बिना अनुमति भूमि खरीदने और बेचने तथा आचरण नियमों का उल्लंघन पाया गया। राजस्व विभाग की ओर से आलोक दुबे की संपत्तियों का ब्योरा भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि आलोक संपत्तियों की खरीद फरोख्त का काम 2016 से ही कर रहा है। इसमें कल्याणपुर और नाैबस्ता आवास विकास में एलआईजी वाले अपार्टमेंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

---------------
इस तरह है वर्षवार अर्जित की गईं संपत्तियों का ब्योरा..
2024 में 11 संपत्तियां
2023 में 15 संपत्तियां
2022 में 2 संपत्तियां
2021 में 5 संपत्तियां
2020 में 3 संपत्तियां
2019 में 2 संपत्ति
2016 में 3 संपत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed