फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pregnant woman was not given a stretcher, Deputy CM took cognizance, action was taken against three personnel

डफरिन प्रकरण: गर्भवती महिला को नहीं मिला था स्ट्रेचर, डिप्टी CM ने लिया था संज्ञान, तीन कर्मियों पर कार्रवाई

Wed, 30 Aug 2023 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 07:44 PM IST
सार

Kanpur News: मामले में आउट सोर्सिंग कंपनी को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है। साथ ही अस्पताल गेट पर कर्मचारियों के मौजूद रहने और स्ट्रेचर आदि की उपलब्धता पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Pregnant woman was not given a stretcher, Deputy CM took cognizance, action was taken against three personnel
डफरिन अस्पताल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के डफरिन प्रकरण में तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई हो गई है। इस प्रकरण में प्रसव पीड़ा से तड़पती पत्नी को अस्पताल के गेट से इमरजेंसी तक गोद में ले जाते हुए किदवईनगर के एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया था। इमरजेंसी पहुंचने के 15 मिनट बाद महिला के प्रसव हो गया था।

विज्ञापन

गर्भवती महिला को अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर नहीं मिला था। प्रकरण का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। डीएम विशाख जी. ने जांच के आदेश दिए थे। सीएमएस डॉ. रुचि जैन की अगुवाई में जांच कमेटी गठित कर दी गई। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि एक वार्ड बॉय को निलंबित किया गया है। वह नियमित कर्मचारी है। एक वार्ड बॉय और एक अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त की गई हैं। ये दोनों आउटसोर्सिंग के कर्मचारी हैं। आउट सोर्सिंग कंपनी को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र मुख्य द्वार पर शिफ्ट
डॉ. सीमा ने बताया कि अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र मुख्य द्वार पर शिफ्ट कर दिया गया है। पहले यह मेस्टन रोड की तरफ वाले पिछले द्वार पर था। उन्होंने बताया कि मुख्य द्वार पर होने से रोगियों को दवाएं लेने में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed